भीषण गर्मी से प्रभावित हो रहा गन्ना सर्वेक्षण
मेरठ, जून 8 -- गर्मी के चलते गन्ना सर्वेक्षण का काम भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सर्वे में लगे कर्मचारी हीटवेव का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते गन्ना विभाग ने सर्वे टीम को सुबह 11 बजे तक ही सर्वे करने की एडवाइजरी जारी कर दी है। 30 जून तक सर्वे पूरा करना है। गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के लिए एक मई से गन्ना सर्वेक्षण कराया जा रहा है। मेरठ मंडल में करीब 900 कर्मचारी गन्ना सर्वे करने में लगे हुए हैं, लेकिन भीषण गर्मी से कर्मचारियों का बुरा हाल हो रहा है। हीटवेव का शिकार हो रहे कर्मचारियों की वजह से सर्वे का काम भी प्रभावित होने लगा है। अब तक 50 फीसदी से ज्यादा सर्वे हो चुका है और आधा सर्वे बाकी है। कर्मचारियों को बीमार होने से बचाने के लिए गन्ना विभाग ने सुबह एक पाली में ही सर्वे करने को कहा है। सर्वे टीम अब सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ही सर्वे कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.