फतेहपुर, जून 15 -- फतेहपुर। दोआबा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर वातावरण धधकता रहा। ऐसा लगा मानो आसमान से अंगार बरस रहे हों। तपन के साथ ही गर्म हवा चलने से लोगों की हालत बिगड़ जा रही थी। जिले में रविवार के बाद से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। पिछले तीन दिनों से पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। जिसके कारण तपन बढ़ गई है। धूप इस कदर तेज हो रही है कि सुबह आठ बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पारा 41 के पार पहुंचने के बाद लोग गर्मी से बेचैन नजर आए। दोपहर में चौक, पुरानी तहसील, सब्जी मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सन्नाटा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.