देहरादून, अप्रैल 24 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सूरज के तेवर तल्ख होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैं। मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मसूरी में भी गर्मी ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए। मसूरी में इन दिनों तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच चल रहा है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। अब मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं पूरे उत्तराखंड के मौसम का हाल।पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर उत्तराखंड में बारिस को लेकर भी अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर...