बहराइच, मई 18 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में आसमान से आग बरस रही है। घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है।चल रही हीटवेब घर से बाहर निकले लोगों को झुलसाती रही। इससे बचने के लिए लोग चेहरे को ढककर निकलने को विवश हुए। पड़ रही भीषण गर्मी से आमजनमानस ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल होने लगे हैं। जरा सी लापरवाही से लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं।अस्पतालों की ओपीडी में सुबह से ही उल्टी-दस्त व डायरिया से प्रभावित मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। तराई की तपिश में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सूर्यदेव के प्रचंड से हर कोई बेहाल है। सुबह आठ बजे से ही भीषण गर्मी लोगों को घरों में कैद रहने को विवश कर रही है। यह भी पढ़ें- सुबह बदली से राहत, दोपहर में बने हीटवेव के हालात रविवार की अपेक्षा एक डिग्री पारा बढ़कर सोमवार को 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,जबकि रात का पारा ...