भीषण गर्मी से तप रहा बोकारो, 43 डिग्री तापमान ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
बोकारो, मई 26 -- बोकारो प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। पिछले दो दिनों से जिले में इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होनेवाला है। इसके बाद तीन डिग्री तक तापमान में कमी आ सकती है। यह भी पढ़ें- तपिश से घर में नहीं चैन, पंखे-कूलर हुए फेल हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवा के साथ गर्जन की संभावना व्यक्त की है। दिनभर सड़के रही सूनीसुबह करीब नौ बजे से ही लू चलने लगी, जिससे सड़क पर निकलना मुश्किल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.