फतेहपुर, मई 26 -- फतेहपुर,संवाददाता। नौतपा के दूसरे ही दिन मंगलवार को दोआबा भीषण गर्मी की चपेट में आ गया। सुबह से निकली तेज धूप और दोपहर तक चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हालात ऐसे रहे कि धूप में कुछ मिनट खड़े होने पर ही त्वचा झुलसती महसूस होने लगी। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखी। यह भी पढ़ें- नौतपा में तवे की तरह तपीं सड़कें,लू ने किया बेहालगर्मी का तापमान मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। स्थिति यह रही कि घरों के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। कूलर और पंखों से नि...