बांका, जून 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी का असर अब दुग्ध उत्पादन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अत्यधिक गर्मी के कारण दूधारू पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे जिले के डेयरी किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- गोपालगंज: भीषण गर्मी से बड़ी संख्या में पशु हो रहे बीमारगर्मी का प्रभाव पशुपालन विभाग के अनुसार गर्मी के मौसम में पशुओं पर पड़ने वाला तापीय तनाव (हीट स्ट्रेस) उनकी शारीरिक गतिविधियों और उत्पादन क्षमता को सीधे प्रभावित करता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से इंसान के साथ पशु-पक्षी भी बेहालडेयरी किसानों की चिंता विशेषज्ञों का कहना है कि, जब तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है तो गाय और भैंस जैसे दूधारू पशु पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी का सेवन नहीं कर पाते हैं।उत्पादन में क...