मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी। जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है, वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर आसमानी आग से बदन झुलसता रहा। शुक्रवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने आसमान से आग बरसाई। सुबह 9 बजे धूप इतनी तेज थी कि खलिहानों में काम करना मुश्किल हो गया। कार्य प्रभावित हुआ। दिनभर भीषण गर्मी ने परेशान किया। यह भी पढ़ें- लू की चपेट में रहा कैमूर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन थम सा गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है...