औरैया, अप्रैल 19 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में गर्मी ने अप्रैल महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। तेज धूप और लू के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने स्थिति और भी गंभीर कर दी। बाजारों में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम रही और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते दिखे। शहर के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त तेज धूप के कारण सिर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्या हो रही है। वहीं सीमा देवी ने कहा कि बच्चों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.