पाकुड़, अप्रैल 21 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में इन कई दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। बढ़ते तापमान का असर आम जनजीवन के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग पर साफ देखने को मिल रहा है। गर्मी के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं लगातार धूप में रहने से लू लगने (हीट स्ट्रोक) का खतरा भी बना हुआ है। यह भी पढ़ें- गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत त्वचा में जलन और सनबर्न की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। प्रखंड के दूर-दराज इलाकों में जो लोग अपने दैनिक जीवन यापन के लिए खुले में काम करते हैं, जैसे खेतों में मजदूरी करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.