बिजनौर, जून 9 -- चांदपुर व आसपास क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए।दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोग भी गर्मी से बचाव के लिए गमछा, टोपी और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाते दिखे। भीषण गर्मी के चलते बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक डा. सतेन्द्र कुमार ने बताया की लोगों को पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...