शामली, मई 21 -- शामली। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आसमान से बरस रही आग और झुलसाने वाली धूप के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिनभर उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर होते ही शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते नजर आए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहीं वहीं राहगीर छांव और ठंडे पानी की तलाश करते दिखाई दिए। भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। जि...