चतरा, अप्रैल 26 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोगों को भी कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है और दोपहर के समय बाजारों में भी भीड़ कम देखने को मिल रही है। गर्मी का असर सामाजिक आयोजनों पर भी साफ नजर आ रहा है। इन दिनों चल रहे शादी-विवाह के कार्यक्रमों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- तपती धूप, शादी का मौसम और बिजली कटौती के बीच जूझता जनजीवन तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण बारातियों और मेहमानों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है, जिससे आयोजनकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है। इधर बिजली संक...