पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। पशुपालन विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलेभर की गोशालाओं में गोवंश के उचित खानपान और रखरखाव को लेकर निर्देश जारी किए हैं। सीवीओ डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार समस्त खंड विकास अधिकारियों, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारियों और नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंश और पशुपालकों द्वारा पाले जा रहे गोवंश के लिए गर्मी के मौसम में पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल और छाया की समुचित व्यवस्था कराई जाए। सीवीओ ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी और लू के कारण गोवंश के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में गो...