भीषण गर्मी से आधा दर्जन प्रशिक्षु जवान बीमार, एक की हालत गंभीर
सासाराम, जून 9 -- डेहरी, एक संवाददाता। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर अब सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण पर भी देखने को मिल रहा है। डेहरी स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी-2) परिसर में मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से आधा दर्जन प्रशिक्षु जवान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। चार प्रशिक्षु जवानों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो जवानों का इलाज डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- फाइनल ट्रेनिंग में 16 किमी दौड़ते ही बेहोश हुए तीन प्रशिक्षु सिपाहीघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, बीएसएपी-2 में प्रशिक्षु जवानों का नियमित शारीरिक प्रशिक्षण चल रहा था। इसी क्रम में उन्हें करीब 16 किलोमीटर लंबी दौड़ का अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.