मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय 20 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया है। बीएसए ने बताया कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं को लू के प्रकोप और भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। बीएसए ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- बढ़ते तापमान से जनपद में स्कूलों का समय बदला यह भी पढ़ें- यूपी में गर्मी बढ़ने पर स्कूलों का समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.