भभुआ, मई 22 -- स्वास्थ्य, पीएचईडी, पशुपालन, नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश किसी भी तरह सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में पड़ रही भीषण गर्मी और चल रही लू से निपटने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। डीएम नितिन कुमार सिंह ने जिम्मेदार विभाग के अफसरों को सख्त निर्देश दिया है। इसको लेकर उन्होंने स्वास्थ्य, पीएचईडी, पशुपालन, नगर निकाय के अधिकारियों को खास निर्देश दिया है। अस्पतालों में मरीजों की स्वास्थ्य जांच व इलाज, पीएचईडी को पेयजल प्रबंध, पशुपालन विभाग को मवेशियों के स्वास्थ्य, नगर निकाय को निर्देशित किया गया है। यह भी पढ़ें- नौतपा को लेकर अस्पतालों में विशेष इंतजाम, कुल 193 बेड सुरक्षितपेयजल प्रबंधन डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्रों भभुआ, मोहनियां, कुदरा, हाटा, रामगढ़ में करीब 136...