जहानाबाद, मई 24 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी एवं उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों से निकलना हुआ मुश्किलगर्मी का प्रभाव दोپहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रह रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों को दैनिक कार्यों के निष्पादन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोग गर्मी से बचाव के लिए घरों में ही रहने को मजबूर हैं। वहीं राहगीर और मजदूर वर्ग के लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, जनजीवन अस्त-व्यस्तबाजारों क...