आगरा, अप्रैल 17 -- जनपद में लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री पार पहुंचते ही लोगों को पसीना आ रहा हैं। गर्मी की वजह से दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में निकल रहे लोगों को शरीर में झुलसन का एहसास हो रहा है। दोपहर के समय तो आसमान से आग जैसी बरस रही है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक गर्मी का कहर जारी रहा। सूरज के तल्ख तेवर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाम को सात बजे भी तापमान 39 डिग्री सेल्यियस होने से लोगों को पसीना आ रहा था। घरों में लगे पंखे भी भी तापमान अधिक होने की वजह से गर्म हवा फेंक रहे हैं। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान शुक्रवार की शाम को आसामन में बदरौटी सी जरूर आई लेकिन यह भी गर्मी से निजात नहीं दिला सकी। चिकित्सक लोगों से दोपहर के समय लोगों से घरों के अंदर रहने की सलाह दे रहे हैं। लोग...