भीषण गर्मी में 20 फीट के जानलेवा गड्ढों से खनन करने को बेबस मजदूर
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। गौला नदी में चुगान की अनुमति के बीच खनन के लिए 20 फीट से भी ज्यादा बड़े गड्डे खोद दिए गए हैं। इतने गहरे गड्ढों से रेता-बजरी निकालकर डंपरों में लोड करने के दौरान ऊपर से मिट्टी और पत्थरों के भारी टीले गिरने का खतरा हर वक्त बना है। भीषण गर्मी में कार्य कर रहे मजदूरों की जान पर बन आई है। शासन ने खनन के पुराने लक्ष्य 43.5 लाख घन मीटर को बढ़ाकर 51.5 लाख घन मीटर कर दिया है। इससे मजदूर, खनन कराबोरी दोनों परेशान हैं। मजदूरों पर जहां भीषण गर्मी में खनन करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं खनन कारोबारी डीजल के दाम चार रुपये बढ़ने से हो रहे घाटे व डंपरों की सेहत को लेकर परेशान हैं। बावजूद इसके गौला में बदस्तूर खनन जारी है। आसमान से बरसती आग और भीषण लू के बीच मजदूर अपने परिवारों के साथ दिनभर तीखी धूप में काम करने को मजबूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.