वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी और लू के थपेड़ों से सिर्फ लोग नहीं, बल्कि बिजली व्यवस्था त्रस्त है। पारा 40 डिग्री पार चल रहा है। ऐसे में अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जलती दोपहरी में शहरी इलाकों में लोग रोजाना 12 से 16 घंटे बिजली कटौती की 'सजा' भुगत रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर फुंकने, केबल पंक्चर होने, ओवरलोडिंग और फ्यूज उड़ने से समस्या है। ग्रामीण इलाकों में भी हालात बेहतर नहीं है। यहां भी आठ से नौ घंटे बत्ती गुल रहती है।मढ़ौली डिविजन के मंडुवाडीह उपकेंद्र से सप्लाई शनिवार रात से बिगड़ी है। मंडुवाडीह चौराहे पर लगे 250 केडब्ल्यूएच का ट्रांसफॉर्मर जलने से लगभग 18 घंटे बिजली गायब रही। यह भी पढ़ें- गर्मी ने झुलसाया तन, बेचैन रहा मन शनिवार रात 11 बजे कटी बिजली रविवार शाम पांच बजे आई। इ...