भीषण गर्मी में 10 दिन से नहीं मिली पानी की सप्लाई, ग्रामीण परेशान
संभल, मई 28 -- विकासखंड असमोली के गांव बुकनाला सादात में पिछले दस दिनों से बंद पड़ी सरकारी पानी की टंकी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच पूरा गांव पेयजल संकट से जूझ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक समस्या के समाधान के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की सरकारी पानी की टंकी पिछले सप्ताह खराब हो गई थी। जिसके बाद से पूरे गांव की जलापूर्ति ठप पड़ी है। कई परिवारों के घरों में निजी नल तक नहीं हैं, जबकि जिन घरों में समरसेबल लगे हैं। यह भी पढ़ें- दस दिन से बंद पड़ी पानी की टंकी, भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण वे भी लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण बंद पड़े हैं। ऐसे में लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.