कुशीनगर, अप्रैल 28 -- कुशीनगर। निज संवाददाता अप्रैल महीने के आखिरी वीकेंड में ही जून के जैसी गर्मी पड़ रही है, लेकिन ऐसे समय में जनपद मुख्यालय अथवा पडरौना शहर में किसी को जोरों की प्यास लग जाए तो शुद्ध पेयजल समय पर मिलना मुश्किल है। जनपद के दूरदराज हिस्सों से आए मरीजों व तीमारदारों के लिए मेडिकल कॉलेज में शीतल पेयजल के इंतजाम फेल हैं। बाकी सरकारी दफ्तरों के परिसर में भी आम आदमी के लिए पेयजल के इंतजाम न के बराबर हैं। कलक्ट्रेट परिसर और एआरटीओ कार्यालय के पास आरओ प्लांट लगे हैं, जिन्हें पता होता है वे जाकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी में सूख रहे फरियादियों के हलक,पानी का इंतजाम नहीं अलबत्ता मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से आठ बेड का एक वार्ड तैयार कर लिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति हीट वेब या हीट स्ट्रोक की चपेट में आए तो उसे ...