हापुड़, मई 21 -- हापुड़। भीषण गर्मी में मंगलवार की रात के अलावा बुधवार को दिनभर बिजली घरों का कोई फीडर लगातार आधा घंटा नहीं चल सका। कई फीडर हर 15 मिनट में ट्रिप करते रहे। जबकि कई फीडर दस मिनट में ट्रिपिंग करते रहे। इसके अलावा कई ट्रांसफार्मरों में ओवरलोड के कारण आग लग गई और कई जगह लाइनों में फाल्ट हो गया। इससे नगर से देहात तक कई फीडर ठप होने से बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से उपभोक्ता बिलबिला गए। जिले का तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने को लोग एसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं। अचानक से बिजली की डिमांड में बढ़ोत्तरी ने व्यवस्था को चौपट कर दिया है। सुबह 8 बजे के बाद से ही बिजलीघर हांफ रहे हैं। मंगलवार की रात दिल्ली रोड स्थित 33केवी की लाइन में सोमवार की तरह फाल्ट हो गया, विभाग की टीम ने दोनों ...