भीषण गर्मी में हरियाली बचाने को निगम ने उतारे पानी के टैंकर
आगरा, मई 18 -- भीषण हीटवेव और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं शहर की हरियाली को बचाना भी नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। तेज धूप और 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के कारण सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर लगाए गए पेड़-पौधे तेजी से झुलस रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने हरियाली को बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। नगर निगम के आधा दर्जन से अधिक पानी के टैंकर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नौ बजे तक और शाम को सूरज ढलने के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधों की सिंचाई कर रहे हैं। नगर निगम की टीमें डिवाइडरों और सड़क किनारे लगे पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में जुटी हुई हैं, ताकि तेज गर्मी के बीच हरियाली सुरक्षित रह सके。
पौधारोपण की स्थिति नगर निगम द्वारा हाइवे के नीचे, फतेहाबाद रोड, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.