सुल्तानपुर, मई 31 -- सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के प्रबंधक रंजीत सिंह ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए विद्यालय के फोर्थ क्लास कर्मचारियों को पेडेस्टल फैन वितरित किए। भीषण गर्मी को देखते हुए किए गए इस कार्य से कर्मचारियों में प्रसन्नता का माहौल है तथा उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी। श्री सिंह का मानना है कि किसी भी संस्थान की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ऐसे में उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना संस्थान की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ उन्होंने विद्यालय के कर्मचारियों को पेडेस्टल फैन भेंट कर उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय दिया।उल्लेखनीय यह भी पढ़ें- गर्मी को देखते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है...