गुमला, अप्रैल 1 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। विशुनपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे सेरका नवागढ़ इलाके में करीब दो सौ परिवार पानी के लिए परेशान हैं। पेयजल विभाग की लापरवाही के कारण यहां के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जानकारी के अनुसार मनीष लाल के घर के सामने लगा एकमात्र चापाकल ही करीब सौ परिवारों के लिए जलापूर्ति का सहारा बना हुआ है। वहीं सेरका गांव में उदय गोस्वामी के घर के सामने लगा दूसरा चापाकल पिछले एक माह से खराब पड़ा है। जिससे अन्य सौ परिवार प्रभावित हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पानी के लिए करीब एक किमी दूर तक धूप में जाना पड़ रहा है। कुंदन वर्मा, मंगल उरांव, संपत्त गोप, चामू उरांव ने बताया कि विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ...