झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। एक तरफ प्रचंड गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को नवाबाद थाना क्षेत्र के बाबूलाल कारखाना के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर सुलग उठा। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। इसके बाद एक बड़े इलाके की बत्ती गुल हो गई। हालांकि दिक्कत दूर होने के बाद बहाल की गई। बाबूलाल कारखाना के बगल में लगे ट्रांसफार्मर से बड़े क्षेत्र को बिजली आपूर्ति होती है। चश्मदीदों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पहले तेज चिंगारियां निकलनी शुरू हुई। इसके बाद ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल उठा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़े लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना के चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लागों ने सूचना फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगे...