सोनभद्र, मई 25 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद । भीषण गर्मी के दौरान म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत घरसडी में विगत तीन दिन से हर घर नल जल योजना की पानी सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दो किलोमीटर दूर पैदल रेलवे लाइन और हाइवे पार कर सिर पर पानी ढोने पर मजबूर है। घरसडी गांव के पहाड़ी एवं आजदनगर बस्ती में गर्मी के समय वाटर लेवल नीचे जाने से हैंडपंप और कुएं सुख गये है जिससे पेयजल का एकमात्र विकल्प हर घर नल योजना का पानी होता है लेकिन अब वह भी ठप हो गया है। यह भी पढ़ें- दूर से पानी लाने को विवश हो रहे ग्रामीण ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने का कोई कंट्रोल रूम तक नही है नतीजतन भगवान भरोसो व्यवस्था चल रही है। घरसडी निवासी शुभम दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जिलाधिकारी से...