भीषण गर्मी में सड़क जाम से लोग बेहाल
गंगापार, अप्रैल 25 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आसमान से बरसती आग जैसी तपिश ने शनिवार को लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दोपहर होते-होते तेज धूप और लू के थपेड़ों से कस्बा भारतगंज का जनजीवन प्रभावित हो गया। ऊपर से बस अड्डा स्थित मुख्य चौराहे पर लगे जाम ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। बस अड्डा चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यही मार्ग शुक्रवारी बाजार, त्रिमुहानी बाजार, मांडा खास, मांडा रोड आदि क्षेत्रों को जोड़ता है, जिससे यातायात का दबाव अधिक रहता है। जाम के कारण दोपहिया, चारपहिया वाहन तथा पैदल राहगीर भी काफी देर तक थमे रहे।भीषण यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जाम से जूझा कलान, हाईवे पर घंटेभर फंसे वाहन गर्मी में सड़क पर खड़े लोगों का हाल बेहाल दिखा। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग छांव तलाशते नजर आए। कई राहगीरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.