लखीमपुरखीरी, मई 18 -- नगर पालिका परिषद द्वारा आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंकारी सत्संग भवन के पास स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान नगरवासियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत पुनीत एवं जनहितकारी है। उन्होंने कहा कि निरंकारी सत्संग भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सत्संगी एवं शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालु आते हैं जिन्हें अब शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- दो मंदिर परिसर में वॉटर चिलर मशीन...