कौशाम्बी, मई 16 -- शक्ति पीठ कड़ा धाम में शनिवार को अमावस्या पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर के समय तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं, बुजुर्गों तथा छोटे बच्चों को प्यास के कारण परेशानी होने लगी। श्रद्धालुओं की हालत देखते हुए धाम क्षेत्र के पुरोहितों ने मानवीय पहल करते हुए आपस में चंदा एकत्र किया और तत्काल शीतल शरबत की व्यवस्था कराई। इसके बाद पुरोहितों ने श्रद्धाभाव के साथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत वितरित किया। भीषण गर्मी में शीतल शरबत पाकर श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने शरबत ग्रहण कर पुरोहितों की इस सेवा भावना की सराहना की,श्रद्धालुओं ने कहा कि तेज गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था से लोगों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- अमावस्या ...