रामपुर, मई 24 -- दीक्षित ग्रुप ऑफ कॉलेजेस एवं दीक्षित फ्यूल्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भीषण गर्मी के दृष्टिगत शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने कार्यक्रम में कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में राहगीरों ने शीतल शरबत ग्रहण किया और इस सामाजिक पहल की सराहना की। शिविर में अतिथियों ,कॉलेज परिवार, स्टाफ सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर कॉलेज संस्थापक जागेश्वर दयाल दीक्षित,राजेश्वर दयाल दीक्षित, प्रबंधक विकास दीक्षित, विनय दीक्षित एवं प्रबंध निदेशक विवेक दीक्षित,सत्येंद्र सक्सेना, सरदार लखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...