भीषण गर्मी में लो वोल्टेज व लोकल फाल्ट की बढ़ी समस्या
देवरिया, जून 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में मौसम का पारा चढ़ने के साथ ही जिले में बिजली की भी खपत बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने से जिले में लगभग 525 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। वहीं शहर में रात को सर्वाधिक दिक्कत लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज के चलते हो रही है। इसके अलावा इमरजेंसी रोस्टिंग से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं।
बिजली की समस्या गर्मी बढ़ने के साथ ही एक तरफ जहां बिजली की खपत बढ़ी है वहीं शहर में रात को कमोवेश अधिकांश मोहल्लों में लोकल फाल्ट होने, केबल जलने, फेस उड़ने की समस्या से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो जा रही है। इसके अलावा वोल्टेज की समस्या शहर के अधिकांश मोहल्लों में है। वोल्टेज पर्याप्त नहीं मिलने से घरों में लगे एसी, कूलर, पंखा, फ्रिज सहित अन्य उपकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.