भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज बना आफत, पूरी रात पसीना बहा रहे लोग
औरैया, मई 22 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच जिले में लो-वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। दिन हो या रात, बिजली की आंख-मिचौली और कम वोल्टेज के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। हालात यह हैं कि एसी और कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। रातभर लोग पसीना बहाने को मजबूर हैं। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। मई की भीषण गर्मी में तापमान लगातार 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे में बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। इसके चलते कई इलाकों में लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। औरैया शहर के आवास विकास, ब्रह्मनगर, नरायनपुर और दिबियापुर के कई मोहल्लों में रात के समय पंखे तक ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जुनावई में बिजली व्यवस्था ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.