शामली, मई 20 -- शामली। दिन पर दिन बढ़ती जा रही भीषण गर्मी में बिजली की खपत भी बढ़ गयी है। मई माह में 1067.42 विद्युत लोड बढ़ गया है। इसके चलते बिजलीघर एवं ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे है और ट्रांसफार्मर भी फूंकने लगे है। इससे जनपद में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गयी है। शामली में इंडस्ट्रियल क्षेत्र का मुख्य ट्रांसफार्मर भी फूंक गया हालांकि उसे दो दिन बाद ही बदल दिया गया लेकिन जिले में करीब 20 ट्रांसफार्मर कई दिनों से फूंके है। इन्हें अभी तक नहीं बदला गया है। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन के साथ बिजली व्यवस्था की भी सांसें फुला दी हैं। यह भी पढ़ें- रात में भी बिजली अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे मुस्तैद तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। घरों, दुकानों और कार्यालयों में कूलर, एसी और पंखों के लगातार उपय...