रुद्रपुर, जून 26 -- खटीमा। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से सीमांत क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विशेषकर रात के समय हो रही कटौती के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। ऊर्जा निगम का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ने और ओवरलोडिंग के चलते कटौती करनी पड़ रही है। बारिश नहीं होने से क्षेत्र में गर्मी अपने चरम पर है। दिनभर तेज धूप और उमस के बीच कई बार बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से रात में करीब एक से डेढ़ घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों की नींद हराम हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...