शामली, जून 4 -- भीषण गर्मी के बीच लायंस क्लब शामली दोआब द्वारा सेवा कार्य करते हुए शहर के फव्वारा चौक पर शीतल पेय वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशु कम्बोज सहयोग रहा। शिविर का उद्घाटन शहर चेयरमैन अरविन्द संगल ने किया। इस दौरान शिकंजी, जलजीरा, रिमझिम, कोकाकोला और फेंटा सहित करीब एक हजार पेय बोतलों का वितरण राहगीरों एवं आमजन को किया गया। अरविन्द संगल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया यह सेवा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक हजार लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि मिल रोड एवं फव्वारा चौक पर पिछले 45 दिनों से लगातार शीतल जल सेवा संचालित की जा रही है और समय-समय पर ऐसे विशेष सेवा कार्य भी आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नीरज गर्ग, सचिन गोयल, ...