उरई, मई 3 -- उरई। संवाददाता भीषण गर्मी के चलते स्टेशन पर चल रहे दस दिवसीय स्काउट गाइड के निशुल्क जल सेवा अभियान में भारत विकास परिषद्, स्वामी विवेकानंद शाखा ने भी सहभागिता दर्ज कराई। चिलचिलाती धूप के बीच संगठन के लोगों ने स्काउट के साथ विभिन्न टे्रन यात्रियों को शीतल शर्बत पिलाया। गर्मी में जल पीकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।स्टेशन प्रबंधक राजीव कौशिक ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्काउट के लोगों को सहयोग राशि भी दिलाई। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सीपी गुप्ता जी, डॉ हरिमोहन पुरवार, महावीर सरावगी, डॉ उमाकांत गुप्ता, जिला समन्वयक भूपेंद्र कंथरिया, विजय कृष्ण, राघवेंद्र गुप्ता रानू, स्वर्णलता सेठ, किशोरी शरण शांडिल्य, महेंद्र यादव, मंजू विजय रावत, अनीता गुप्ता के अलावा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उरई ग्रुप के ग्रुप लीडर विजय कुमा...