चंदौली, अप्रैल 24 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेल प्रशासन भीषण गर्मी के दौरान यात्री सुविधा के अलावा कार्यस्थल पर तैनात कर्मचारियों को लेकर गंभीर है। इस दौरान मंडल रेल अस्पताल की ओर से बढ़ते तापमान एवं गर्मी के प्रभाव को देखते हुए हीट वेव मैनेजमेंट संबंधी जागरूकता एडवाइजरी जारी की है। वही मंडल प्रशासन रेल कर्मचारियों तथा यात्रियों से आवश्यक सावधानियां बरते की अपील किया है।डीआरएम उदय सिंह मीना के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन मौसम एवं बढ़ते तापमान देखते हुए मंडल से गुजरने वाली यात्रियों तथा रेल कर्मचारियों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इस दौरान मंडल के सभी स्टेशनों के स्टेशन प्रबंधक कक्षों में ठंडा पानी, नींबू एवं ओआरएस आदि की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर सहित ड्यूटी पर कार्यरत सभी कर्मचार...