भीषण गर्मी में राहत के लिए ट्रैफिक कर्मियों को एसी हेलमेट बांटे
गाज़ियाबाद, मई 26 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में नई पहल की है। मंगलवार को एडिशनल सीपी ट्रैफिक ने पुलिस लाइन गेट नंबर-एक के पास यातायात निरीक्षक सप्तम के सब-जोन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भीषण गर्मी में राहत देने के लिए ट्रैफिक कर्मियों को अत्याधुनिक एसी हेलमेट भी वितरित किए गए। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त द्वारा पूरे क्षेत्र को ट्रैफिक प्रबंधन के लिहाज से तीन जोन और नौ सब-जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एसीपी ट्रैफिक और प्रत्येक सब-जोन में यातायात निरीक्षक की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में सभी यातायात निरीक्षकों के लिए अलग-अलग कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक यातायात निरीक्षक सप्तम के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.