हापुड़, मई 21 -- गुरुवार को कस्बे के बस स्टैंड़ स्थित न्यू केदार अली मार्किट में समाजिक संगठनों ने इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए ठंड़े शरवत की छबील लगाई हैं। इस दौरान राहगीरों ,वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने ठ़डा शरबत पीकर बड़ी राहत महसूस की और पुनीत कार्य के लिए समाजसेवियों की जमकर सराहना की। छबील के आयोजकों ने बताया कि इस भीषण गर्मी के दौर में प्यासों को पानी और शरबत पिलाना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- राजमार्ग पर लोगों को पिलाया गया शरबत इस मौके पर पूर्व मेला कमेटी अध्यक्ष असमोहम्मद कस्सार, अंकित कुमार, बसंत कुमार, विवेक ठाकुर, अजीत सिंह, दीपांशु राणा, भगत तोमर, भोले चौहान, राज राणा...