भीषण गर्मी में राहगीरों को मिला ठंडा शरबत
कन्नौज, जून 9 -- ठठिया संवाददाता। ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी और लू भरे मौसम में छठे मंगलवार के अवसर पर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। इस सेवा कार्य से जहां तपती धूप में लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं राहगीरों ने भी इस पहल की जमकर सराहना की। ठठिया-तिर्वा मार्ग स्थित नत्थू डॉक्टर के हाथा पर डॉ. नत्थू राठौर के पुत्र डॉ. अरुण राठौर के नेतृत्व में परिवार के सदस्य विशाल, सोनल, हिमांशु और शिवांशु द्वारा सुबह से ही शरबत वितरण की व्यवस्थित तैयारी की गई थी, जो देर शाम तक लगातार जारी रही। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों ने ठंडा शरबत पीकर भीषण गर्मी से राहत महसूस की।इस यह भी पढ़ें- मुलाकातियों को पिलाया ठंडा जल और शरबत अवसर पर डॉ. अरुण राठौर, विशाल, सोनल, हिमांशु, शिवांशु के साथ मदन हाशिम, विकास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.