बरेली, मई 31 -- बरेली। समेशन कोचिंग सेंटर एवं दिशा वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को पीलीभीत बाईपास स्थित निजी होटल पर राहगीरों को शर्बत व जलजीरा वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनजीओ अध्यक्ष सुमित कुमार, सचिव यमन कुमार व मंत्री शिवम शर्मा ने किया। भीषण गर्मी में शीतल पेय पाकर राहगीरों ने राहत महसूस की। इस दौरान इफको फैक्ट्री से उमेश प्रजापति, नत्थू लाल, ओमपाल प्रजापति, ईशू, हर्षित आदि ने सहयोग किया। आयोजकों ने कहा कि सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर बांटा शर्बत यह भी पढ़ें- गर्मी में शरबत पिलाकर दी राहत यह भी पढ़ें- बोनाफ़ाइड सोशल ग्रुप ने किया शरबत वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...