इटावा औरैया, मई 21 -- भरथना। कस्बा के मोहल्ला तिलक रोड पर बुधवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। तेज धूप और बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को रोककर शरबत पिलाया और लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने की अपील भी की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे पुण्य का कार्य बताया। शक्ति वर्मा, आकाश वर्मा, मंटू वर्मा, श्यामु वर्मा, धर्मेंद्र शुक्ला, हर्ष पोरवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा को सबसे बड़ा मानव धर्म बताते हुए ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी जारी रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शीतल जल यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में शुरू हुई शीतल जल सेवा यह भी पढ़ें- भागीरथ जयंती...