भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शरबत, कराया भोजन
सहारनपुर, जून 26 -- शाश्वत मानव विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित शिवाजी नगर गेट पर 17वें शीतल पेय वितरण एवं मां अन्नपूर्णा भंडारा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शीतल जल, शरबत एवं भोजन वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा शिविर का उद्घाटन पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं डॉ. गोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे और जरूरतमंद लोगों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा की। यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने किया भंडारा इस दौरान नीरज शर्मा, प्रवीण चौधरी, संजय शर्मा, राजकुमार चौधरी, शाश्वत कुश, शाम्भवी, प्रज्ञा शर्मा, राधारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.