रुद्रपुर, मई 26 -- खटीमा। भीषण गर्मी और उमस से परेशान राहगीरों व मां पूर्णागिरि मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खटीमा-मझोला मार्ग स्थित बरी अंजनिया में स्थानीय लोगों द्वारा मंगलवार को छबील लगाकर ठंडा मीठा शरबत वितरित किया गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों, वाहन चालकों और माता के भक्तों को रोककर पूरे सम्मान के साथ शरबत पिलाया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ठंडा शरबत मिलने से लोगों को काफी राहत मिली। श्रद्धालुओं और राहगीरों ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की निःस्वार्थ सेवा करना पुण्य का कार्य है और इससे आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए लगाया छबील, बांटा ठंडा मीठा शरबत इस अवसर पर महेश चंद्र पु...