हजारीबाग, मई 25 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति, हजारीबाग की ओर से रविवार को मानव सेवा एवं जनहित में एक सराहनीय पहल की गई। समिति ने झील परिसर स्थित कार्यालय के समक्ष राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए सत्तू वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत लोगों को सत्तू पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहना की।भीषण गर्मी के बीच समिति की यह पहल राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। स्थानीय लोगों ने समिति के इस सेवा कार्य को मानवता एवं सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी सह भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, शिक्षाविद जयप्रकाश जैन, डॉटी मैत्रा, अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सचिव शैलेश चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार, विशेष आमंत्र...