भीषण गर्मी में रात-रात भर अघोषित बिजली कटौती से लोग हलकान
एटा, मई 27 -- शहर के करीब सभी इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी अलग-अलग इलाकों में रात-रात भर अघोषित बिजली काटौती की जा रही है। तपती गर्मी और उमस के बीच रात भर बिजली न आने से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। शहर में बिजली निगम की घोर लापरवाही का सबसे बड़ा और ताजा उदाहरण बीती रात मंगलवार को देखने के लिए मिला। कोतवाली देहात बिजलीघर के तहत शिकोहाबाद रोड फीडर से पोषित होने वाले शहर के दो दर्जन से भी ज्यादा मोहल्लों की बत्ती रात 11 बजे गुल हो गई। इसके बाद उमस भरी गर्मी में परिवार सहित परेशान उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि बिजली जल्द ही बहाल होगी। बिजली सुबह के चार बजे तक, यानी लगातार पांच घंटे पूरी तरह गुल रही। इस लंबी और अघोषित कटौती के कारण शिकोहाबाद रोड फीडर से पोषित होने वाले सभी दो दर्जन मोहल्लों के चार हजार से अधिक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.