भीषण गर्मी में रात नौ बजे से छह घंटे की बिजली कटौती ने किया हलाकान
मैनपुरी, जून 27 -- भीषण बिजली कटौती ने रात के समय लोगों की जान निकाल ली। रात 9 बजे रोस्टर की आड़ में बिजली कटौती शुरू की गई जो लगातार लगभग छह घंटे चली। रात पौने तीन बजे बिजली आयी तब जाकर लोगों को सोने का मौका मिला। लगातार हो रही बिजली कटौती ने एक बात तो तय कर दी है कि मैनपुरी के बिजली अधिकारी मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के निर्देशों को नहीं मान रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि सिर्फ दो घंटे की कटौती होगी मगर यहां तो छह से आठ घंटे की कटौती करके बिजली विभाग सीएम और ऊर्जा मंत्री के निर्देशों को ही चुनौती दे रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रात नौ बजे से छह घंटे की बिजली कटौती ने किया हलाकान पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के चलते लोगों का पारा पहले से ही चढ़ा हुआ है, ऐसे में बिजली कटौती से गुस्सा और बढ़ रहा है। लोग बिजली अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.